सागर- स्वच्छता की जगा रहे अलख, गली-गली गूंज रहा अपना सागर अपनी जिम्मेदारी | SAGAR TV NEWS |

 

स्वच्छ सागर,स्वस्थ सागर अपना सागर अपनी जिम्मेदारी जी हां इन दिनों सड़कों सड़कों-गलियों गलियों में इसी तरह की बातें गूंज रही है। डोर टू डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। लोगों को इसके फायदे भी बताये जा रहे हैं और नुकसान भी। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है की घर और आसपास स्वच्छता बनाये रखें। डस्टबिन का उपयोग करें, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें, साथ ही खुले में कचरा न फेंकने को लेकर भी प्रेरित किया जा रहा है। प्रकृतिप्रेमी और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी द्वारा सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार और शनिवार को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया।

 

जिसमें मुख्य रूप से नगर निगम की टीम मौजूद थी। इस अभियान में जोन प्रभारी कुलदीप बाल्मीकि, दरोगा आकाश करोसिया और नगर निगम के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। नागरिकों को अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा गाड़ी में ही कचरा देने साथ ही खुले में कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा मेरी दुकान-मेरी जिम्मेदारी, मेरा चौराहा-मेरी शान, क्लीन सागर-ग्रीन सागर जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। हर वर्ग के नागरिकों से संवाद किया गया। इस दौरान सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली।

 


इसके अलावा टीम द्वारा डॉ. हरिसिंह गौर की जन्मस्थली पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नागरिकों ने स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया। बताया जा रहा है की आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने की दिशा में यह अभियान काफी प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

 

 


By - sagar tv news
21-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.