बुजुर्ग मां की मौत, मानसिक रूप से कमजोर बेटे-बेटी 5 दिन तक श व के साथ रहे | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद चौंकाने और संवेदनशील मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दही मंडी इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय उर्मिला भदौरिया की घर में ही मौत हो गई, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर उनके बेटे और बेटी पांच दिनों तक मां के शव के साथ ही घर में रहे। उर्मिला भदौरिया गोरखी स्कूल में क्लर्क के पद से रिटायर हुई थीं। करीब 20 साल पहले उनके पति सुरेंद्र सिंह भदौरिया का निधन हो चुका था। रिटायरमेंट के बाद वे अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर हैं।

 

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह दूधवाला घर पहुंचा। उसे घर के भीतर से तेज बदबू महसूस हुई। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना ग्वालियर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि उर्मिला भदौरिया का शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची तो बेटा अखंड प्रताप सिंह पुलिस को शव उठाने से रोकने लगा। काफी समझाइश के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

 

थाना कोतवाली के एएसआई एच. एस. नायक ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक सवाल छोड़ जाती है—क्या ऐसे परिवारों तक समय रहते मदद पहुंच पा रही है?

 

 


By - sagar tv news
21-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.