बड़े व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रास्ता किया बंद,हाईकोर्ट में याचिका लगाएंगे छोटे व्यापारी

 

बड़े व्यापारियों ने गलियों में अतिक्रमण करते हुए आम रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे सब्जी और फ्रूट व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। इसी को लेकर उन्होंने एकजुट होकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। जहां उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की बात कही जा रही है। मामला उज्जैन जिले का है। बताया जा रहा है की फ्रीगंज स्थित सब्जी मंडी में बड़े व्यापारियों ने गलियों में अतिक्रमण कर आम रास्ता बंद कर दिया है। इसको लेकर वकील द्वारा फ्रीगंज क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति देखी गई। दरअसल नगर निगम द्वारा छोटे व्यापारियों को हटा दिया गया है। जिस वजह से वह काफी परेशान हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा फ्रीगंज क्षेत्र में लगने वाले सब्जी और फल फ्रूट के ठैलो को हटा दिया गया है। जिसके चलते इन लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसकी गुहार वह मंत्री से लेकर संतरी तक कर चुके हैं। लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते उन्होंने फ्रीगंज क्षेत्र में बड़े व्यापारियों द्वारा गलियों में किये गये अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर इन्दौर से हाईकोर्ट की वकील सन्नो खान उज्जैन आई। जहां सब्जी और फ्रूट व्यापारियों को साथ लेकर पूरे फ्रीगंज क्षेत्र का दौरा कर गलियों में किये गये अतिक्रमण को देखा। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा करने के बाद जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की जायेगी।


By - sagar tv news
21-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.