किराए का ट्रैक्टर, फर्जी कागजात तैयार, फिर लाखों की ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

 

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है जो किराए से ट्रेक्टर लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते और फिर लाखों की ठगी करते थे। एमपी के पन्ना जिले में पुलिस ने ठगी का ऐसा ही सनसनीखेज मामला उजागर किया। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पन्ना पुलिस ने ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो फिल्मी अंदाज में ट्रैक्टर चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

 

गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक पुरी गोस्वामी खुद को ठेकेदार बताकर ग्रामीणों से 20 हजार रुपये महीने के किराए पर ट्रैक्टर लेता था। लेकिन खेल इसके बाद शुरू होता। आरोपी ट्रैक्टर के असली रजिस्ट्रेशन कार्ड की फोटो खींचकर उसे एडिट करता और खुद को मालिक बताकर फर्जी कागजात तैयार कर लेता था। इसके बाद जबलपुर, दमोह और कटनी जैसे जिलों में जाकर जरूरतमंदों को अपनी मजबूरी बताकर लाखों रुपये में ट्रैक्टर गिरवी रख देता था।

 

 

बताया जा रहा है की शाहनगर के भीष्म सिंह पटेल से हुई 2 लाख से ज्यादा की ठगी के बाद एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने जाल बिछाया और मुख्य आरोपी समेत दो को दबोच लिया। इनके पास से 7 लाख का मशरूका बरामद हुआ है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी वाहन के लेन-देन से पहले RTO पोर्टल पर दस्तावेजों की जांच जरूर करें।

 

 


By - sagar tv news
21-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.