सागर- BSNL प्रबंधन की लापरवाही से सांड की जान पर बनी, 3 घंटे चला रेस्क्यू

 

कभी कभी एक छोटी से लापरवाही बड़ी बन जाती है। और घटना में भी तब्दील हो जाती है। इसी तरह का एक मामला सागर जिले के बीना क्षेत्र से भी सामने आया है। जहां एक सांड गड्ढे में गिर गया था। जब लोगों ने उसे फंसे हुए देखा तो उसकी जान बचाने में जुट गए। लेकिन उसे बचाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और गौ सेवा दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह से बाहर निकाला जिस वजह से उसकी जान बचाई का सकी। थोड़ी और देर होती तो सांड की जान भी जा सकती थी। इस रेस्क्यू में तकरीबन 3 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। बताया जा रहा है की बीएसएनएल कार्यालय के अधिअक्रियों और कर्मचारियों की वजह से यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक बीना के पीजी कॉलेज के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय के परिसर में बने गड्ढे में एक सांड गिर गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डॉयल 112 और गौ सेवा दल के सदस्यों ने सांड को बाहर निकाला।

गौ सेवा दल सदस्य राजेंद्र यादव ने बताया की उन्हें जानकारी मिली थी की बीएसएनएल कार्यालय परिसर में एक सांड गड्ढे में गिर गया है। सूचना के बाद गौ सेवा दल के सदस्य और डॉयल 112 मौके पर पहुंची। जहां सांड को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सांड गड्ढे में बुरी तरीके से फंसा हुआ था। जिसे बाहर निकालने तक की जगह नहीं थी। ग्रांडर से लोहे की रॉड काटी गई। तब कहीं तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। बताया गया की इसमें बीएसएनल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही है। जिससे यह घटना हुई।-


By - sagar tv news
21-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.