लॉज में चल रहा था गंदा काम ? कमरों में मिले युवक-युवतियां,आपत्तिजनक सामग्री भी मिली !

 

एक लॉज में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मार दिया। जिससे अफरा तफरी मच गयी। लेकिन पुलिस ने पूरे प्लानिंग से कार्यवाई की जिससे कोई भाग नहीं पाया। मौके से अलग-अलग कमरों से लड़के और युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। जिनसे पुलिस ने पूछताछ की।

 

 

 

 

बताया गया की पुलिस को 8 लड़के और 10 युवतियां मिली। वहीं लॉज से बीयर की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र का है जहां स्टेशन के पास सुहाग लॉज पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाई की। सूचना मिलते ही लॉज के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दर्जनों की संख्या में लोग बाहर नज़र आये।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की गंजबासौदा में स्टेशन क्षेत्र स्थित सुहाग लॉज में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा। जहां लॉज के अलग-अलग कमरों से 10 युवतियां और 8 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस टीम ने सभी युवक युवतियों से पूछताछ के बाद जरुरी जांच की। पुलिस के मुताबिक सभी युवक-युवतियां बालिग़ हैं। शुरूआती जांच में किसी प्रकार की जबरदस्ती, मानव तस्करी और नाबालिग होने की पुष्टि नहीं हुई। जिसके चलते संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद उन्हें लॉज से ही छोड़ दिया गया।

 

 

 

 

हालांकि शहर में लंबे समय से कुछ लॉजों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं। इस कार्रवाई के बाद भी नगर में चर्चा का माहौल बना रहा। छापे की सूचना मिलते ही लॉज के बाहर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। देर शाम तक क्षेत्र में हलचल बनी रही। पुलिस का कहना है कि लॉज संचालकों को वैधानिक नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी जांच की जाएगी।
वहीं नगर वासियों की मांग है कि स्टेशन क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर संचालित लॉजों की नियमित जांच हो। ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।

मामले में एसडीओपी शिखा भलावी ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
22-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.