भाजपा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुलिस ने छावनी बना दिया इलाका | SAGAR TV NEWS |

 

एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जगह-जगह यह स्थिति बन रही है की भाजपा कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनैतिक दल आमने-सामने आ गए हैं। कई जगहों पर भिड़ने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इसी तरह उज्जैन में भी भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने बैरिकेट लांघने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। साथ ही राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया। हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया था।

 

 

बताया जा रहा है की दिल्ली में आयोजित एआई समीट मीट के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर देश भर में भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते उज्जैन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे से क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जहां पहुंच कर कार्यकताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला जलाया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गये थे। इसको देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा सड़क पर बैरिकेडिंग कर रास्तों को भी सील कर दिया गया था।
इसको लेकर उज्जैन शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
22-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.