छोटे व्यापारियों को ख़ुशी बांटने निकले कांग्रेस नेता,इंसानियत की मिसाल की पेश
छोटे-छोटे व्यापारी जो दिन रात मेहनत कर अपना और अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। हर मौसम में यह छोटे व्यापारी अपना काम करते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा लोग फुटपाथों पर सामान बेचते हैं। ऐसे लोगों को ख़ुशी देने के लिए कांग्रेस नेता ने सकारात्मक पहल की, वह दुकानदारों के पास पहुंचे और उन्हें खाने के पैकेट वितरित किये। तस्वीरें उज्जैन जिले के नागदा की हैं। जहां कांग्रेस नेता चेतन यादव ने फिर एक बार इंसानियत की मिसाल पेश की है।
दरअसल महाशिवरात्रि मेले में फुटपाथ पर बैठकर व्यवयास करने वालों को बेमौसम बारिश में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। एक तरफ नागदा के मां भद्रकालिका मंदिर समिति के सदस्यों ने छोटे दूकानदारों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता चेतन यादव द्वारा छोटे व्यापारियों को भोजन पैकेट वितरित किए गए। ताकि प्रकृतिक आपदा की मार झेल रहे छोटे दुकानदारों लप कुछ राहत मिल सके। बता दें की कांग्रेस नेता चेतन यादव अपने कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं उनका कहना था की महा शिवरात्रि पर्व पर शुरू हुए मेले में अचानक इंद्र देव द्वारा की गई वर्षा द्वारा छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई है। मानवता के नाते इतनी मदद तो कर ही सकते हैं।
चेतन यादव ने यहां तक कहा की वह छोटे दुकानदारों का नगर पालिका द्वारा लिया जाने वाला टैक्स भी अपने निजी खर्चे से भर देंगे।---