भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आये आमने-सामने, कमिश्नर बोले वैधानिक कार्रवाई करेंगे
प्रदेश भर में भाजपा और कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। जहां दोनों ही दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। राजधानी भोपाल में भी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। एक तरफ भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता भी तैयार नज़र आये। दोनों तरफ से जमकर पत्थर भी बरसे। जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए। राजधानी भोपाल में हुए बवाल के बाद अब इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा की जाँच की जा रही है। FIR के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर इन्वेस्टिगेशन चल रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा की पुलिस अपना बेस्ट देती है। लेकिन भीड़ के कारण जो हुआ है वह जांच कर रहे हैं। पूरे प्रकरण को देखकर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें की शनिवार को हुए राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ पत्थर बरसाए। हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आया। रास्ते पर बैरिकेट लगाए गए थे। जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके अलावा वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर किया गया था।
दरअसल दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मामला गरमा गया। भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। प्रदेश भर में कई जगहों पर प्रदर्शन भी देखने को मिला। लेकिन स्थिति को काबू में करने पुलिस तैयार थी। बैरिकेट लगाकर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया।-