एक दूसरे से भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस से की धक्का-मुक्की
वैसे तो सियासत में काफी सारे नज़ारे देखने को मिलते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है की भाजपा और कांग्रेस जैसे दल ही खुलकर आमने-सामने आ जाये। कुछ इसी तरह का नज़ारा एमपी के छिंदवाड़ा में भी देखने को मिला। जहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने अलग-अलग बैरिकेट लगाकर दोनों ही दलों के लोगों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मानने तैयार नहीं थे। इसी तरह भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस के साथ ही जमकर धक्का मुक्की की गयी। जिससे पुलिस को भी हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं इसके अलावा दोनों के पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी तरफ के बैरिकेट तोड़ दिए। आगे बढ़ने की कोशिश की जिन्हे पुलिस लगातार रोकती रही। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इसके अलावा कांग्रेस ने भी पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस को दोनों दलों के लोगों को संभालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल छिंदवाड़ा में भी भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया जाना था। लेकिन पुलिस ने बैरिकेट लगाकर दोनों दलों के लोगों को रोक लिया था। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने इस पूरी स्थिति को कंट्रोल में रखा।
दरअसल यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद किया गया था। जहां भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव की बात कही थी। जिसके बाद प्रदेश भर में प्रदर्शन देखने को मिला।-