सागर- दोस्त की शादी में जा रहे 3 दोस्त ब्रेकर से उछले,अस्पताल पहुंचे,लेकिन एक की थमी सांसे
शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे यूपी के ललितपुर निवासी तीन बाइक सवार युवक सागर के खिमलासा थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। जिनमें से एक युवक की जान चली गयी। वहीं उसके साथी दोनों युवक घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के गांव से सामने आयी है। हादसा सड़क पर बने हुए ब्रेकर की वजह से होना बताया जा रहा है। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी। और तीनों युवक नीचे गिर गए। जिन्हे अस्पताल भी पहुंचाया गया। लेकिन एक युवक को बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के मुताबिक आकाश पाल निवासी गांधी नगर ललितपुर उत्तरप्रदेश अपने दो साथियों गौरीशंकर विश्वकर्मा और राज पाल के साथ ललितपुर से खुरई अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जहां खिमलासा-खुरई रोड पर पथरिया जेगन गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर की जांच में आकाश पाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।------