सागर- चाय बनाने गैस चूल्हा जलाने से भड़की आग से फ्रिज ब्लास्ट, सारी गृहस्थी जलकर ख़ाक

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में फ्रिज में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। साथ ही मकान में भीषण आग लग गयी। जिससे घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। बताया जा रहा है की खुरई के संत रविदास वार्ड (पुराने अब्दुल कलाम वार्ड) स्थित शिव शक्ति नगर में यह घटना हुई। जहां एक घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर की नली में आग लग गई थी। जो रेगुलेटर में फ़ैल गई और फ्रिज में ब्लास्ट होने से घर में भीषण आग गई। जिसके बाद पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग घर से बाहर निकल आए। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और वार्ड के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित संतोष अहिरवार ने बताया की घटना के वक्त वह घर पर सो रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब उनकी पत्नी किचन में चाय बनाने गई थीं। जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिए बटन चालू किया वैसे ही नली ने तुरंत आग पकड़ ली। आग देख उनकी पत्नी घबराकर बाहर की ओर भागीं। चीख-पुकार सुनकर जैसे ही उनकी नींद खुली। तो उन्होंने देखा कि पूरा घर धुएं से भरा हुआ था और किचन से आग की तेज लपटें निकल रही थीं। घटना के बाद पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग से पूरे घर में धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। आगजनी की घटना में टीवी, फ्रिज, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। साथ ही संतोष के छोटे भाई के बने किचिन में भी आग लगने से पूरा सामान जल गया। आग की घटना से आसपास के सभी घरों के लोग बाहर निकल आए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।------


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.