सागर-प्रभारी मंत्री के जिले सागर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्पताल में उपवास पर बैठे पार्षद

 

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल खुद स्वास्थ्य मंत्री हैं खुद सागर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। लेकिन जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के क्या हाल हैं यह किसी से छिपे नहीं हैं। इसी तरह बीना में सिविल अस्पताल के हाल भी बेहाल हैं। जहां जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। लेकिन ध्यान देने वाला कोई नहीं है। जिसको लेकर नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक एक दिन का उपवास करते हुए अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार और बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल मौके पर पहुंचे।
दरअसल बीना सिविल अस्पताल के वात्सल्य प्रसूति गृह के टॉयलेट समेत अस्पताल में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का सागर प्रभार जिला होने के बावजूद भी सिविल अस्पताल बीना की जो दुर्दशा है वह किसी से छिपी नहीं है। अस्पताल की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर नानक वार्ड पार्षद बी.डी रजक, समाजसेवी हन्नू राजपूत अस्पताल परिसर में बैठ गए। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां पर गंदगी का अंबार देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सागर सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी से फोन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप केवल अस्पताल का बाहर से निरीक्षण करती हैं। अस्पताल के अंदर भी जाकर आप देखें कि किस तरह से टॉयलेटों में गंदगी पसरी हुई है। क्या लोग गंदगी के कारण स्वस्थ होने की जगह बीमार होकर अस्पताल से जाएं। क्या इस तरह व्यवस्था रहना चाहिए। उन्होंने जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही।
जहां प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया की नगर पालिका द्वारा सफाई कराई जाएगी। सीएमएचओ से भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि जो भी सफाई कर्मचारी लापरवाही कर रहा है उसके खिलाफ बीएमओ लिखकर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। पार्षद ने आश्वासन के बाद उपवास खोला।


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.