लाड़ली बहना योजना को हमने शुरू किया हम ही चलाएंगे,कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है - मंत्री

 

इन दिनों लाड़ली बहनों को दिए जाने वाले पैसों और नाम काटे जाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ कांग्रेस आरोप लगा रही है की मंत्री ने विधानसभा में यह बात कही की फिलहाल लाड़ली बहनों को 3 हजार रूपये दिए जाने की कोई योजना नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग का कहना है की कांग्रेस हमेशा लाड़ली बहना योजना का विरोध करते हुए आई है। इस योजना की शुरुआत हमने की थी। इसे हम चलाएंगे ये हमारा कमिटमेंट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना ही की लाड़ली बहना सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उन्नयन यह सरकार की तत्परता है। मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि ये वही कांग्रेस है जिसने लाड़ली बहना योजना का विरोध किया था। कांग्रेस हर वेलफेयर स्कीम का विरोध करती है। हमने जो कहा वो किया। पहले बहनों को 1250 रूपये मिलते थे। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 सौ किया गया है। उन्होंने कहा की हमारा जो भी कमिटमेंट है उसे पूरा किया जायेगा।

दरअसल हाल ही में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था की जो लाड़ली बहनें 18 साल की हो गयी हैं उनके पंजीयन कब होंगे। मुख्यमंत्री गोल मोल जवाब दे रहे हैं। क्या उन्हें इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए। इसको लेकर विधानसभा में कांग्रेस के दो विधायकों ने सवाल किया था लेकिन महिला बाल विकास मंत्री ने संतोषजनक जवाब न देते हुए गोल मोल जवाब दिया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया था की मुख्यमंत्री सिर्फ नई लाड़ली बहनों के वोट लेना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पैसे देने के मूड में नहीं है।-


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.