रिहायशी इलाके में हैवी ब्ला स्ट से घरों में गि रे पत्थर, युवक पहुंचा अस्पताल

 

एमपी के रीवा जिले के शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुए एक हैवी ब्लास्ट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। निर्माणाधीन भवन के बाहरी परिसर में किए गए इस विस्फोट के बाद पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़े हवा में उड़ते हुए आसपास के घरों में जा गिरे। अचानक हुए धमाके से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट इतना तेज था कि कई घरों की छत और आंगन में पत्थर आ गिरे, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान अर्जुन सेन नामक एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

 

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन स्वामी ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा इंतजाम के विस्फोट कराया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिसर में शौचालय निर्माण के लिए खुदाई करवा रहा था। कुछ फीट नीचे पत्थर की मोटी परत आने के कारण काम रुक गया। इसके बाद एक दिन पहले कंप्रेसर से पत्थरों में कई ड्रिल कराई गईं और उनमें विस्फोटक सामग्री भर दी गई। सोमवार सुबह अचानक ब्लास्ट कर दिया गया।

 

 

 

धमाके के तुरंत बाद भवन स्वामी मुख्य गेट पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित बस्तीवासी विश्वविद्यालय थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि रिहायशी इलाके में ब्लास्ट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बस्तीवासियों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रिहायशी क्षेत्र में इस तरह का खतरनाक कदम कैसे उठाया गया।


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.