IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से रचाई थी शादी, दूसरी पत्नी के गंभीर आरोप पर FIR

 

एमपी की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामला हबीबगंज थाने में दर्ज हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह चौहान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह का करीबी माना जाता है। शिकायतकर्ता शिखा सिंह, जो एक निजी बैंक में मैनेजर हैं, ने आरोप लगाया है कि उनकी पहली शादी साल 2003 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी, जिसे महेंद्र सिंह ने दबाव बनाकर तुड़वा दिया। इसके बाद उन्होंने पिता के विरोध के बावजूद महेंद्र सिंह से शादी की। इस दंपती की शादी को 19 साल हो चुके हैं।

 

 

 

शिखा सिंह का आरोप है कि शादी के बाद उनसे दहेज में 2 करोड़ रुपए और एक कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। 9 फरवरी को कथित रूप से उनके साथ हिंसा की गई और घर के गेट पर ताला लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति ने जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें मारने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अस्पताल पहुंचीं। शिखा का कहना है कि वे भोपाल में अकेली रहती हैं और उन्हें अपने पति से जान का खतरा है।

 

 

 

 

वहीं महेंद्र सिंह चौहान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी पत्नी पिछले 15 वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। उनका दावा है कि तलाक का नोटिस देने के बाद ही यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले पर एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.