Sagar - महिला गिरोह पर नहीं अंकुश, चार थानों की पुलिस तलाश में जुटी, इस बार मंत्री के रिश्तेदार से लूट
सागर शहर में चोर महिलाओं की गैंग लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रही है। इस बार उन्होंने मंत्री के रिश्तेदार को ही निशाना बनाया। शादी समारोह में छतरपुर से आई महिला के बैग से इन महिलाओं ने 50 हजार रुपये नकद, करीब साढ़े पांच तौला सोने के जेवर और एक पाव चांदी की पायले चोरी कर ली। शिकायत के बाद गौपालगंज थाना पुलिस ने आरोपि महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, शहर में तीन चौर महिलाओं का एक गैंग घूम रहा है, जो आटो में अकेली बैठी महिलाओं को निशाना बनाता है। पिछले करीब एक माह में इस चोर गिरोह ने चार महिलाओं से लाखों रुपये के जेवर आटो में बैठे-बैठे चोरी कर लिए हैं। वारदात के बाद यह गिरोह चुपचाप आटो से उतरकर कहीं गायब हो जाती हैं।
इस गिरोह द्वारा चौथी वारदात गोपालगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से मेडिकल कालेज के बीच में हुई। यहां पर 13 फरवरी को छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सागर आई महिला अपना बैग लेकर आटो में बैठी। शाम करीब चार बजे वह तिली गांव के लिए निकली। बस स्टैंड से ही महिला के साथ उस आटो में चौर गिरोह की तीन सदस्य भी बैठी। इसी बीच बस स्टैंड से मेडिकलं कालेज के बीच उन्होंने महिला के हैंड बैग को खोलकर उसमें रखे जेवरों के छोटे बैग को चोरी कर लिया। गिरोह को इस हरकत का महिला को पता भी नहीं चला।
मेडिकल कालेज के आगे एक मिठाई की दुकान पर महिला ने रुककर मिठाई भी खरीदी और वहीं उतर गई। तब तक वह चोर महिलाएं आटो में ही बैठी रही। उसके बाद चौर महिलाएं भी कुछ दूर आगे जाकर उतर गई। जहां से उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक वाहनों में सतर्क रहें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया कि महिला चोरों का पता लगाने के लिए टीमें बनाई गई है। सभी थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है। जल्द ही गिरोह को पकड़ा जाएगा।