लाड़ली बहनों के साथ धोखा कर रही सरकार, न पैसे बढ़ रहे न नए नाम जुड़ रहे !

 

यह सरकार लाड़ली बहनों के साथ में धोखा कर रही है। सरकार ने लाड़ली बहनों को 1250 से न 3 हजार रूपये बढ़ाने की बात कही, न ही ये कहा की नए लाड़ली बहनों के पंजीयन किये जाएंगे जिन बहनों के नाम काटे गए हैं उनके नाम जुड़वाने की बात भी नहीं की गयी। ये कहना है कांग्रेस विधायक महेश परमार का उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार में मंत्री करण सिंह वर्मा कहते हैं की मीटिंग में नहीं आएँगी उनके नाम काट देंगे।

 

 

 

इनके मंत्री विजय शाह कहते हैं की अगर लाड़ली बहने मुख्यमंत्री की सभा में नहीं आएँगी रो नाम काट दिए जाएंगे। विधायक महेश परमार ने कहा की क्या बहनें सिर्फ वोट लेने के लिए हैं। यह लाड़ली बहनों के साथ में धोखा कर रहे हैं जिसका हम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की सदन में खुद मुख्यमंत्री को खड़े होकर यह बात बोली पड़ी की नए पंजीयन करने के कोई प्रावधान नहीं है। मतलब ये लाड़ली बहनों के साथ धोखा है। सरकार ने जवाब दिया की भविष्य में बहनों को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

 

 

 

 

गौरतलब है की विधायक महेश परमार ने विधानसभा में लाड़ली बहनों को लेकर सवाल किया था। जहां आरोप है की महिला बाल विकास मंत्री ने गोल मिल जवाब दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर है।------


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.