जो काम कांग्रेस ने 55 साल में नहीं किया, वो हमने कुछ ही समय में कर दिया- CM

 

मध्यप्रदेश सरकार साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। जिसको लेकर कई सारी घोषणाएं भी कर रही है। और काम भी कर रहे हैं। जो काम कांग्रेस ने पिछले 55 सालों में नहीं किया। उससे ज्यादा काम भाजपा की सरकार ने कम समय में ही कर दिखाया। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की 1500 करोड़ से ज्यादा की राशि सोयाबीन के लिए भावन्तर में पिछली दफा दी थी। इसके अलावा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा की कांग्रेस और राहुल गाँधी को सोचने का समय निकालना चाहिए। राहुल गाँधी को महाकाल भगवान से माफी मांगना चाहिए।

 

 

 

 

 

डॉ. मोहन यादव ने कहा की यूरोपीय यूनियन से समझौता किसानों के लाभ के लिये है। सबसे ज्यादा कॉटन मिल में कांग्रेस के समय में ताले लगे। वहीं AI समिट के समय कांग्रेस ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन कर गंदी मानसिकता का परिचय दिया। इसके अलावा सीएम ने कहा की 1500 करोड़ से ज्यादा की राशि सोयाबीन के लिए भावन्तर में दी। इसके आधार पर हमारे मन के भाव किसान अपनी फसल को बेचने मंडी में बेचने आये। मंडी में व्यवसाय बढे सामान्य प्रकार से काम चले। उसी योजना के सफलता के आधार पर देश में मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय को सराहा गया है। समृद्ध किसान समृद्ध माध्यम की तरफ तेजी से बढ़े हैं। प्रदेश वैश्विक एग्रो एक्सपर्ट के रूप में जाना जाए। इसके अलावा बिजली-पानी की उप्लब्धता के चलते 27 फीसदी सरसों का रकबा बढ़ा है। 5500 से 6000 तक भाव बाज़ार का है 6200 MSP केन्द्र की है। सीएम ने कहा की किसान मूंग की जगह अगर उड़द लगाएं सरकार 600 प्रति क्विंटल बोनस देगी। फसल विविधीकरण के लिए यह निर्णय बहुत लाभदायक साबित होगा। साथ ही बोले की दलहन में राज्य तेज गति से बढ़ रहा है। मसूर, चना, उड़द इसके उपार्जन के लिए रास्ताव के केंद्र सरकार को भेजे हैं। मुआवजे को लेकर कहा की पीला मोजेक तक में राहत का प्रयास किया है। कष्ट के समय किसान के साथ सरकार खड़ी है।------


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.