4 लोगों ने गंवाई अपनी जान, काश हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
दो अलग-अलग घटनाओं में चार युवको को अपनी जान गंवानी पड़ी। पहली घटना जिसमें बाइक सवार दो युवकों की बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गयी। हादसे में दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद दो युवकों की बुरी तरह से जान चली गयी। इस तरह चार लोगों की जानें गयी तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घटनाएं एमपी के बालाघाट जिले से सामने आई हैं।
बताया जा रहा है की पहली घटना वक्त खारा से नेवरगांव रोड के बीच हुई। जिसमें दो युवकों की जान गयी वहीं दो लोग घायल हुए। जबकि दूसरी घटना टेकाड़ी गांव के पिपरटोला के पास हुई। इस हादसे में भी दो युवकों की जान गयी। अगर युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में नेवरगांव से खारा मार्ग पर हुई। जहां तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में नेवरगांव निवासी अनिल उर्फ काशी कुतराहे की मौके पर जान चली गई। जबकि खारा गांव निवासी ज्ञानेंश्वर उर्फ लाला बोपचे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए गोंदिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दोनों बाइकों पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।
दोनों बाइक चालक अपने साथियों के साथ निकले थे। जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोग खारा से रजेगांव डीजल लेने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक नेवरगांव से खारा गांव की ओर आ रहे थे।
इसके अलावा दूसरी घटना बालाघाट से बैहर रोड भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकाड़ी गांव के पिपरटोला के पास हुई। इस सड़क हादसे में भी दो युवकों का मौके पर ही दम निकल गया। जहां तेज रफ्तार बाइक सडक़ पर आगे चल रहे ट्रैक्टर रुकते ही उससे टकरा गए। दोनों युवक बालाघाट से अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सुनील उइके और राहुल मर्सकोले के रूप में हुई। दोनों ग्राम चालीसबोड़ी निवासी थे। दोनों किसी काम से बालाघाट आए थे। जो घर वापिस लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस शुरू की थी।------