बरमान ओवरब्रिज से नीचे गिरा पिकअप वाहन, 3 लोग नहीं बच सके, 7 अस्पताल में भर्ती | SAGAR TV NEWS |
नेशनल हाईवे 44 स्थित बरमान ओवरब्रिज पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। जहां पिकअप ब्रिज से नीचे गिर गिरकर पलट गया। इस दुखद घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। हादसे में तीन लोगों की बुरी तरह से जान चली गयी। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नरसिंहपुर जिले के बरमान चौकी क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे 44 पर हुई इस घटना के बाद लोगों की जान बचाने लोग बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।
नरसिंहपुर जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी पिकअप पलटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 10 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर सुरला खापा से राजमार्ग पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। सभी घायलों को तत्काल करेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।