सगी बहनों का हाई-प्रोफाइल रै के ट बेनकाब, धर्मांतरण और पार्टी सप्लाई के आरोप, इंस्टाग्राम से जाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण, यौन शोषण और कथित सेक्स रैकेट से जुड़े सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये बहनें गरीब परिवारों की लड़कियों को काम का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थीं, फिर उन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टियों में भेजती थीं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियों को गुजरात और मुंबई तक ले जाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में अमरीन, आफरीन और चंदन यादव शामिल हैं, जबकि बिलाल, चानू और यासिर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। शुरुआती जांच में देह व्यापार गिरोह से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें घरेलू काम के नाम पर रखा गया, फिर पार्टियों में ले जाकर अमीर युवकों के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। शराब और ड्रग्स लेने के लिए भी मजबूर किया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया और शादी का झांसा दिया गया। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं, लेकिन कथित तौर पर अवैध कमाई से आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान मकान खरीद लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार लोगों की तलाश में टीमें रवाना की गई हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम ने शहर में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।