संत का प्रशासन पर गंभीर आरोप बोले सामान नहीं मिला तो अपनाऊंगा मुस्लिम धर्म

 

एमपी के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां काल भैरव मंदिर के समीप स्थित घाट पर बने एक आश्रम में कथित प्रशासनिक कार्रवाई के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नाराज़ संत ने प्रशासन पर तोड़फोड़ और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर उनका सामान वापस नहीं किया गया और बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हुआ तो वे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर होंगे। मामला उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के पास घाट क्षेत्र का है। यहां नाथ संप्रदाय से जुड़े विष्णु नाथ खड़ेश्वरी महाराज कुटिया बनाकर निवास करते हैं और नियमित पूजा-अर्चना करते हैं। संत का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से प्रशासन और पुलिस अधिकारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे।

उनका कहना है कि प्रशासनिक अमले ने उनकी कुटिया के पास बने शौचालय को तोड़ दिया, बिजली कनेक्शन काट दिया और कुछ सामान भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद संत ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध जताया है। विष्णु नाथ महाराज का कहना है कि यदि दो दिन के भीतर उनका जब्त किया गया सामान वापस नहीं किया गया और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे मजबूरी में मुस्लिम धर्म अपनाने का कदम उठाएंगे। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या रुख अपनाता है और क्या संत की मांगों पर कोई कार्रवाई की जाती है।


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.