Sagar- झील के किनारे ब्रज सी होली, विट्ठल घाट पर महारास में खूब झूमी महिलाएं | SAGAR TV NEWS |

 

होली आने में भले ही अभी एक हफ्ते का समय रह गया हो लेकिन सागर में ब्रज के जैसी होली का उत्सव देखने को मिला, शहर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील किनारे विट्ठल मंदिर घाट पर लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री शैलेन्द्र जैन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में लीगल राइट्स काउंसिल की सदस्याऐं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस आयोजन के दौरान मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया से सागर आईं शिल्पी जैन जी ने पहली बार होली खेली इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विट्ठल जी के पूजन के साथ किया गया इसके पश्चात् संगीतमय भजनों के साथ राधा कृष्ण जी के रूप के साथ रास एवं ऑर्गेनिक गुलाल और फूलों की होली के साथ होली मिलन मनाया गया और नौका विहार के पश्चात् सभी ने गंगा आरती में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

 

अनुश्री जैन जी द्वारा होली मिलन समारोह में शामिल सभी महिलाओं को रंग ग़ुलाल लगाकर सभी को शुभकामनायें दीं गईं। राधे राधे मंडल द्वारा प्रस्तुत लाल रंग डारो हरिरों रंग डारो और जय जगन्नाथ चक्का नैन आदि मधुर भजनों पर भावविभोर हो झूम कर सभी महिलाएं उमंग के साथ थिरकीं।

 

 

आयोजक श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने कहा की विट्ठल भगवान के समक्ष झील के पावन घाट पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में इतनी बड़ी संख्या में शामिल होकर सभी ने उत्सव को यादगार बनाया है। होली रंगों का पर्व होने के साथ ही गिले सिकवे मिटाकर मेल मिलाप करने का त्यौहार माना जाता है।

 

झील के इस आकर्षक नजारे के बीच होली मिलन के इस आयोजन ने हमें जीवन के रंगों और प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर आध्यात्मिक धार्मिक भावनाओं को संजोने की प्रेरणा दी है। रंग बिरंगी लाइटिंग से सजी नावों की मनमोहक रौशनी झील के पानी की लहरों को होली के रंगों में रंग रहीं है। गंगा आरती की आध्यात्मिक ऊर्जा चेतना को और भी ओजपूर्ण बनाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित रही।

 

 


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.