शादी समारोह में युवक को किया था ऐसा घायल की, हो गया था फ्रैक्चर, 2 गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

शादी समारोह में मारपीट किये जाने की घटना हुई थी। जिसमें आरोपियों ने एक युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की थी। युवक को सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन्हे पुलिस ने करीब 10 महीने बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की सिरोंज थाना अंतर्गत मारपीट की घटना हुई थी। जिसके दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शमशाबाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 1 मई 2025 का है। जहां शाम के समय इस घटना को अंजाम दिया गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में मेडिकल के दौरान (एमएलसी) रिपोर्ट में डॉक्टरों ने चोटों को किसी कठोर वस्तु से लगी होना बताया था। दरअसल रिपोर्ट में सिर में फ्रैक्चर समेत गंभीर चोटों का ज़िक्र किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

 

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 23 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
मामले में शमशाबाद थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.