देर रात रेस्टॉरेंट में पहुंचा चोर, काउंटर से उड़ाये 50 हजार,CCTV में हुआ कैद
एक चोर देर रात रेस्टॉरेंट में पहुंचा। काउंटर के पास वह करीब 10 मिनिट तक बैठा और 50 हजार रूपये चुराकर रफू चक्कर हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। रेस्टॉरेंट संचालक ने इस बात की शिकायत पुलिस में की है। जहां CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। मामला बालाघाट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है की कोतवाली थाना अंतर्गत कड़ी सुरक्षा इलाके वाले में एक बार फिर चोरी की घटना हुई। यह पूरा मामला नगर के कालीपुतली चौक से सामने आया। जहां रविवार रात चोर ने शंकर रेस्टोरेंट से करीब 50 हजार रूपये कैश चुरा लिए। जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक संतोष जायसवाल और स्टाफ रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात युवक रेस्टारेंट में घुसा और काउंटर के पास बैठ गया। उसने काउंटर का ताला तोड़ा और करीब 50 हजार रुपए लेकर चम्पत हो गया। चोर ने महज कुछ ही देर में इस पूरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि उसके रेस्टॉरेंट में आने जाने और चोरी से लेकर तमाम फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। रेस्टोरेंट संचालक संतोष और अभिषेक जायसवाल ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।