Sagar - हरे नीले पानी की सप्लाई करने की तैयारी, स्थानीय लोग बोले- हमारे नगर को भगीरथपुरा न बनाए साहब

 

सागर में जल सप्लाई को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है गर्मियों में आने वाले जल संकट को देखते हुए अधिकारियों के द्वारा इससे निपटने की तैयारी की जा रही है लेकिन शाहगढ़ से जो तस्वीर सामने आई है वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती हैं, क्योंकि यहां पर फोर लाइन के किनारे खदानों में भरा हरा नीला गंदा पानी को नगर परिषद में सप्लाई करने की तैयारी चल रही है और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है लोगों को डर है कि हमारा नगर इंदौर के भागीरथपुरा की तरह दूषित पानी पीने से प्रभावित न हो जाए.

 

 

दरअसल मंगलवार को यहां खदानों में भरे पानी को नगर परिषद तक लाने के लिए पाइपलाइन डाली गई इतना ही नहीं नगर परिषद में पानी के जिन टैंकर से पानी की सप्लाई होती है वह टैंकर भी इसी पानी से भरते हुए देखे गए हैं जैसे ही यह फोटो वीडियो सामने आए तो दूषित पानी को लेकर क्षेत्र वासियों में एक अलग सा डर मन में बैठ गया है क्योंकि इन खदानों में भर पानी में आवारा मवेशी गाय भैंस तो अच्छी ही जाती हैं लेकिन लोग भी गंदगी करते हैं और नहाते हैं.

 


नगर परिषद के सीएमओ विनय मिश्रा ने फोन पर बताया है कि जब तालाबों का गंदा पानी परिषद में आया तब किसी ने कुछ नहीं कहा कोई शिकायत नहीं की नलों में मिट्टी आई थी और अभी जल सप्लाई के लिए केवल लाइन डाली है देख रहे हैं कितनी लाइन की आवश्यकता है जब पीएचई से टेस्टिंग हो जाएगी इसके बाद ही सप्लाई होगी हालांकि उन्होंने टैंकर से पानी भरकर सप्लाई करने के प्रश्न पर कोई उत्तर नहीं दिया और कहा कि लोगों को पैसे नहीं मिल रही है इसलिए कोई कुछ भी कह रहा है

 

 


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.