तेरहवीं में ठुमके और फायरिंग ! बुजुर्ग की रस्म में बार डांसर का नाच, युवक ने च लाई गो ली…

 

ग्वालियर-भिंड अंचल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुजुर्ग की तेरहवीं के कार्यक्रम में बार बाला के ठुमकों के बीच हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 47 सेकंड के इस वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना एमपी के ग्वालियर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के रहवली गांव की बताई जा रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कार्यक्रम में शामिल युवक भिंड जिले के दंदरौआ धाम का रहने वाला कुलदीप गुर्जर है, जो मेहमान बनकर आया था। वीडियो में युवक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है और फिल्मी अंदाज में युवती से डांस कराते हुए दो राउंड फायर करता दिखाई दे रहा है।

 

 

 

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई। एसडीओपी मनीष यादव ने तत्काल थाना टीम को गांव भेजकर वीडियो की तस्दीक कराई। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले गांव में एक बुजुर्ग की तेरहवीं पर रात में नाच-गाने का कार्यक्रम रखा गया था, उसी दौरान यह फायरिंग की गई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह जांच की जाएगी कि इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी थी या अवैध। यदि लाइसेंसी पाई गई तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

 

तेरहवीं जैसे शोक कार्यक्रम में इस तरह का आयोजन और उस पर हवाई फायरिंग—कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर किसकी लापरवाही से हथियार कार्यक्रम में पहुंचा? और क्या आयोजकों पर भी कार्रवाई होगी? फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है और प्रशासन सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.