चक्काजाम के दौरान बवाल,गुस्साई भीड़ ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, अब नहीं सुन रही पुलिस

 

नेशनल हाइवे पर तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो और सवारी ऑटो में जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। साथ ही पास में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। दरअसल यह मामला एमपी के रीवा जिले का है। जहां गुढ़ थाना क्षेत्र में बीते 22 फरवरी को गुढ़ नेशनल हाईवे पर गेरुई गांव के पास हादसा हुआ था।

 

 

इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक का कहना है की पुलिस न तो उनकी कोई सुनवाई कर रही है। न ही किसी तरह की कोई कार्यवाई कर रही है। मामले के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। बावजूद इसके उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। साथ ही कहा की पुलिस अभद्र व्यव्हार कर रही है।

 

 

बताया जा रहा है की रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में गेरूई गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और यात्रियों से भरे ऑटो की भिड़ंत हुई थी। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गयी थी। हादसे से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया था। जिसमें कुछ उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप पर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान चिरहुला नाथ फिलिंग स्टेशन पर तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट की। जिससे लाखों रुपए की बात कही गयी।

 

 

इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक अन्य लोगों के साथ पत्रकार वार्ता की। जहां पुलिस प्रशासन पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने आदर्श पांडे और उनके साथ दो अन्य लोगों को पीटकर घायल कर दिया था। पेट्रोल पंप की संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसकी शिकायत करने पिछले 2 दिनों ने थाने समेत अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे है। लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.