हाईवे के विरोध में धरना देने जा रहे थे किसान, कलेक्टर की समझाइश पर माने | SAGAR TV NEWS |

 

करोड़ों रूपये की लागत से सुपर ग्रीनफील्ड एक्सिस कंट्रोल हाईवे बनाया जाना है लेकिन इसकी जद में सैंकड़ों गाँवों के किसान आ रहे हैं जिसको लेकर बड़ी संख्या में नाराज़ किसान धरना देने पहुँच गए। अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाना था। लेकिन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। जिसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। मामला उज्जैन जिले का है। बताया जा रहा है की यह पूरा पेंच मुआवजे को लेकर फंसा हुआ है। जिससे किसान नाराज़ हैं।

 

 

दरअसल उज्जैन-इंदौर और जावरा उज्जैन ग्रीनफील्ड एक्सिस हाईवे के विरोध में सैकड़ों किसान कोठी पैलेस पर अनिश्चितकालीन धरना देने पहुंचे थे। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आश्वासन दिये जाने पर किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से इन्दौर से उज्जैन और जावरा से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सिस कन्ट्रोल हाईवे बनवाया जा रहा है। दोनों हाईवे की जद में करीब 70 गांव के सैकड़ों किसानों की जमीन आ रही है।

 

इसके विरोध में प्रभावित होने वाले किसानो द्वारा कोठी पैलेस पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाना था। इसको लेकर सैकड़ों किसान यहां पहुंच भी गये थे। लेकिन कलेक्टर रोशन सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बातचीत करने के बाद किसानों से चर्चा करते हुए उनकी मांगों के सम्बंध में आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना आन्दोलन स्थगित कर दिया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से चर्चा करने भोपाल जायेगा।

मामले में कलेक्टर रोशन सिंह का कहना है उनकी किसानों के साथ अच्छी चर्चा हुई है जिसके सार्थक परिणाम निकलकर आये हैं।

 

 


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.