सागर- कियोस्क संचालक पर फिर लगे आरोप,महिला बोली खाते से निकाल लिए 30 हजार ! | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के खुरई में बालाजी कियोस्क के संचालक और कर्मचारी पर फिर एक बार फर्जीवाड़ा किये जाने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है की उसके खाते से ३० हजार रूपये निकाल लिए गए हैं। जिस बात की शिकायत पीड़िता ने एसडीएम मनोज चौरसिया से की है। मामला खुरई के तलैया मंदिर के पास स्थित बालाजी कियोस्क सेंटर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जहां संचालक और कर्मचारी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए।

 

 

खुरई के खैरा गांव निवासी महिला ममता देवी अहिरवार ने एसडीएम मनोज चौरसिया से शिकायत की है जिसमें उसका कहना है की उसका खाता तलैया मंदिर के पास बालाजी कियोस्क में है। कियोस्क संचालक ने उसके खाते से बिना सूचना के 30 हजार रूपए निकाल लिए हैं। दरअसल उसने 14 अप्रैल 2024 को अपने खाते में 33 हजार 760 रुपये जमा किए थे, लेकिन बिना उसकी अनुमति के संचालक ने 30 हजार रुपए निकाल लिए। जब कियोस्क संचालक से रुपए वापिस करने की बात करो तो वह संतोषजनक जवाब नहीं देता।

 

कई बार रुपए की मांग करने पर अभी तक 30 हजार वापिस नहीं किए गए हैं। महिला का कहना है उसके पति शंकरलाल अहिरवार को स्वांस की बीमारी है उनके इलाज के लिए रूपयों की बहुत ज़रूरत है।

फ़िलहाल एसडीएम ने ममता देवी को कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

 

 


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.