सागर- किसानों के साथ किया धोखा, अपने वादों से मुकर गई भाजपा सरकार !

 

सागर जिले के खुरई में किसानों का कहना है की उनके साथ धोखा किया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो वादा किया था। वह उन्होंने नहीं निभाया। जबकि विधानसभा चुनाव में खुद उन्होंने इस बात को कहा था। बताया गया की विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गेहूं को 2700 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने का किसानों से वादा किया गया था और किसानों ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी। लेकिन भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई। जो कि किसानों के साथ छल स्वरूप है। वहीं सीमावर्ती राज्य राजस्थान में गेहूं समर्थन मूल्य 2735 रुपए में खरीदा जा रहा है। इसलिए किसानों ने सरकार से यह मांग की है की मध्य प्रदेश में भी गेहूं का समर्थन मूल्य 2735 रुपए हो और इसी मूल्य पर खरीदी हो। साथ ही चना, मसूर, सरसों के पंजीयन जल्द से जल्द तत्काल चालू करवाए जाएं। साथ ही गेहूं के साथ जल्द खरीदी हो। कृषि उपज मंडी में हम्माली के नाम पर अवैध वसूली न हो। मंडी में किसानों के टीनशेड को जल्द से जल्द खाली कराया जाए।

दरअसल सागर के खुरई में इन्ही सब मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने क्षेत्रीय किसानों की कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सुरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह ठाकुर ने यह सब जानकारी दी। इसके अलावा बताया गया की प्रधानमंत्री सूर्य कुसुम योजना में सब्सिडी में पारदर्शिता लाई जाए। गेहूं के साथ चना, मसूर, सरसों की तुलाई जल्द से जल्द कराई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।--


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.