सागर- नगर पालिका की लापरवाही, बीच चौराहे पर पलटी ट्रॉली, फिर बनी विवाद की स्थिति !

 

सागर जिले के बीना में नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जहां नगर पालिका की लापरवाही की वजह से बीच सड़क पर एक ट्रेक्टर की ट्रॉली पलट गई। जिसमें भूसा भरा हुआ था। सबसे ज्यादा गनीमत की बात ये है कि जब घटना हुई उस दौरान आस-पास से कोई वाहन या राहगीर नहीं निकल रहा था नहीं तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। वहीं हादसे के बाद विवाद की स्थिति भी बन गयी। दरअसल यातायात पुलिस द्वारा ओवरलोड भूसे की ट्रॉली का चालान बनाए जाने से नाराज लोगों ने इसका विरोध किया जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
सड़क पार करते समय भूसे से ओवरलोडेड ट्रॉली पलटने से अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बीना के प्रमुख सर्वोदय चौराहे के खुरई रोड पर करीब दो महीने पहले अंडर ग्राउंड नाली का पाइप चोक हो गया था। जिससे सड़क पर जल भराव होने से लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पालिका ने पाइप लाइन बदलने का काम किया था। पाइप बिछाकर सीसी डाली गई थी। सीसी सड़क के निर्माण कार्य में लापरवाही का खामियाजा अब रोजाना वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर ब्रेकर जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। इसी तरह एक भूसे से भरी ओवरलोड ट्रॉली सड़क पार करते समय अचानक से पलट गई। गनीमत रही कि ट्राली किसी के ऊपर नहीं गिरी। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। ट्रॉली पलटने से जाम की स्थिति बन गई थी। कुछ देर बाद यातायात सुचारु हो सका।------


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.