Sagar - कटरबाजों ने घर में घुसकर पति को मार डाला, पत्नी अस्पताल में कर रही संघर्ष

 

सागर शहर में कटर बाजों का आतंक जारी है अब घर में घुसकर एक समोसा दुकानदार का मर्डर कर दिया, इतना ही नहीं इस कटर के हमले से पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है जो अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रही है, मामला कोतवाली थाना में आने वाले रानीपुरा का हैं जहां बुधवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास एक घर में कुछ कटरबाज घुस गए। जिनके द्वारा पति पत्नी पर चाकू और कटर से हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए।

 

 

 

 

 

जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोग अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं पत्नी की हालत को देखते हुए उसे बीएमसी का रैफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेना शुरू की की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुरा निवासी चंद्रेश चौरसिया और उसकी पत्नी शशि चौरसिया अपने ही घर में समोसा और नास्ते का सामान बनाने और बेचने का काम करते थे। बुधवार की शाम पड़ोस में रहने वाले कुछ कटरबाज उसकी दुकान पर गए। जहां उन लोगों ने पहले समोसा खाए, जिसके बाद वह गालियां देते हुए घर में घुसे और चंद्रेश एवं उसकी पत्नी शशि चौरसिया को चाकू और कटर मार दिए।

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक चंद्रेश के बेटे को भी उन लोगों ने मारने का प्रयास किया। जिसने घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही बेटे ने ही घर से बाहर आकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते उससे पहले ही हमलावर घटनास्थल से भाग गए। पड़ोसियों ने तुरंत एक निजी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चंद्रेश चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर और छाती में गहरे घाव होने के कारण और अधिक खून बहने के कारण चंद्रेश की मौत हुई है। जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और जांच शुरू की।


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.