Sagar - दिन भर मेहनत-मजदूरी करते हैं और शाम को पैसा कलारी में दे आते हैं !

 

रहवासी इलाके में शराब की दुकान खुली हुई है। लोग मेहनत मजदूरी करके आते हैं लेकिन पैसा शराब दुकान में ही चला जाता है। शराब पीने के बाद लोग विवाद करते हैं। गाली गलौच करते हैं। साथ ही आये दिन विवाद की स्थिति बनती है। यह कहना है सागर जिले के खुरई में महिलाओं और पुरुषों का इसी को लेकर वार्डवासियों ने इकठ्ठा होकर प्रशासन से गुहार लगाईं है की शराब दुकान को वहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए। लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां भी प्रशासन को बताई हैं।

 

 

 

खुरई के तलैया नाका पर स्थित शराब दुकान के स्थान परिवर्तन करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में संत रविदास और कबीर वार्ड के लोगों ने जुलूस निकाला। जो तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश सोनी को सौंपा है।

 

 

 

 

वार्डवासियों ने बताया कि कबीर वार्ड और संत रविदास वार्ड के बीच तलैया नाका के पास शराब दुकान खुली हुई है। वहां पर एक सार्वजनिक शौचालय भी है। जिसमे सभी क्षेत्र की महिलाएं और लड़कियां नित्यक्रिया के लिए सुबह- शाम जाती है। वहीं पर शराब दुकान पर लोग शराब पीकर गाली-गलौज और उपद्रव फैलाते हैं। जिससे वहां पर डर का माहौल बना रहता है। साथ ही शराब दुकान के पास में ही स्कूल और मंदिर भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द वहां से शराब दुकान को हटाया जाए। अगर छह दिनों के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई जाती है तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करेंगे।-


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.