सागर का बुंदेली रैपर,लाखों की नौकरी छोड़ आ गया, अब बुंदेली रैप सॉन्ग में मचा रहे धमाल

 

बुंदेलखंड की भाषा सिर्फ क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दूर-दूर तक इसकी गूँज है इसी तरह सागर जिले के बीना के एक छोटे से गांव से निकले एक नौजवान ने बुंदेलखंडी भाषा का मान बढ़ाया बल्कि बुंदेली रैपर में एक नया मुकाम हासिल किया है। एक तरफ जहां उन्हें मुंबई से प्रोजेक्ट मिल रहे तो दूसरी तरफ कनाडा से भी बड़ा ऑफर मिल गया है। इन्होंने अपनी रैपर की विधा में पुराने और बुंदेली शब्दों को नए अंदाज में पेश किया है। जो आजकल के युवाओं के सर चढ़कर बोल रहे हैं। हाल ही में इनके रिलीज हुए गाना जोगनिया और लंबरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके साथ ही नए बुंदेली रैपर सांग में मुंबई की अदाकारा ने भी अभिनय किया है।

 

 

 

 

आपको नज़र आने वाले ये हैं 27 साल के भूपेंद्र सिंह ठाकुर जिन्हे बचपन से ही म्यूजिक से प्यार है वह अलग-अलग भाषाओं में सॉन्ग सुनते थे और यहीं से उनके मन में अपनी बुंदेलखंडी के लिए कुछ करने का जुनून आया। साल 2018 में उन्होंने गाने लिखने की शुरुआत की और 2021 में पहला बुंदेली ऑफिशियल ट्रैक रिलीज किया और अब तक 60 से 70 खुद के वीडियो एल्बम रिलीज कर चुके हैं। जिसमें आठ बुंदेली सॉन्ग है जिनके लिए भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसमें उन्होंने मोरे सैयां लम्बरदार लेके आ गये काली कार है। भूपेंद्र ने अपनी स्कूली पढ़ाई भोपाल से की थी। लेकिन फिर अपने गांव लौट आए और 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद ग्रेजुएशन और एमबीए करने के लिए भोपाल चले गए। जहां उन्होंने दो-तीन तरह की जॉब भी ट्राई की। लेकिन उसमें मन नहीं लग रहा था। पुणे में 6 लाख 80 हजार के पैकेज वाली मैनेजर की नौकरी छोड़कर वापस लौट आए। फिर उन्होंने अपने दिल की सुनी और गाने लिखना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो क्षेत्र में रैपर में परेशानी जा रही थी। लेकिन अब यह सभी को पसंद आने लगा है। भूपेंद्र के पिता किसान हैं यह बेथनी गांव के हैं यहां तक की पूरे बीना क्षेत्र से इकलौते बुंदेली रैपर हैं। जिनका जादू बुंदेलखंड के अलावा मुंबई की माया नगरी में भी दिखाई दे रहा है वहां से उन्हें दो-तीन प्रोजेक्ट में काम करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं तो वहीं हाल ही में कनाडा से भी ऑफर मिला है जिसका आधा काम हो गया।------


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.