जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश,6 जुआरियों को पकड़ा,51 हजार नगदी जप्त | SAGAR TV NEWS |
पुलिस टीम को सूचना मिली की जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। जहां जीत हार के दांव लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बिना देर किये इस बात की पुष्टि की और मौके पर पहुंचकर छापा मार दिया। जहां 6 जुआरियों को हिरासत में लिया गया था। जिनके पास से करीब 51 हजार रूपये नगद बरामद किये गए हैं। कार्यवाई दमोह जिले की कोतवाली पुलिस ने की है। बताया जा रहा है की पुलिस को मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कार्यवाई को अंजाम दिया।
दरअसल दमोह जिले में एसपी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ फड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में सीएसपी हरिराम पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाई को अंजाम दिया गया। जहां मदन रैकवार के ऑफिस के सामने चरयाई दमोह से जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ा गया।
साथ ही 50 हजार 700 रुपये नगद और 52 तास पत्ते जप्त किये गये। बताया गया की आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए 6 आरोपियों में मदन रैकवार बजरिया वार्ड, कोमल रैकवार,फुटेरा, गोपाल खटीक फुटेरा वार्ड, राजू रैकवार फुटेरा वार्ड, राकेश रैकवार, जबलपुर नाका दमोह, और अनंतराम चौरसिया खुईया मोहल्ला हिंडोरिया को पकड़ा गया था। जिन पर कार्यवाई की गयी।------ मामले में दमोह सीएसपी एच. आर पांडे ने जानकारी दी।