महाकाल मंदिर में संध्या और शयन काल आरती का 250 शुल्क,निर्णय का जमकर विरोध | SAGAR TV NEWS |

 

महाकाल मंदिर समिति द्वारा संध्या कालीन और शयन आरती में शुल्क लगाए जाने की बात कही। मतलब दोनों ही समय आरती में शामिल होने के लिए लोगों को 250-250 रूपये शुल्क देना होगा। जिसके बाद अब इस निर्णय का उज्जैन में जमकर विरोध किया जा रहा है। कई संगठनों ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। वहीं कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आयी है। जहां इस शुल्क नियम को वापिस लेने की बात कही जा रही है। इसको लेकर कहा जा रहा है की ये कमाई का जरिया है। जबकि इसमें आस्था होनी चाहिए। आरोप लगाया गया की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। साथ ही कहा गया की इस तुगलकी कानून का पुरजोर विरोध करते हैं। जब तक इसे वापिस नहीं लिया जाता तब तक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जायेगा।

 

 

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में होने वाली संध्याकालीन और शयन आरती में शुल्क लगाये जाने के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है साथ ही प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान रैली निकाल कर सहायक प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपा।

दरअसल महाकाल मंदिर समिति द्वारा मन्दिर में होने वाली संध्याकालीन और शयन आरती में शामिल होने के लिए 250 रूपए का शुल्क लगाया गया है। जिसका साध- सन्तों समेत अन्य संगठन जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर युवक कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान लोहे के पुल से पैदल मार्च निकालते हुए महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार पर नारेबाजी करते हुए मन्दिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि आरती में लगाये गये शुल्क को वापस लिया जाये और हफ्ते में तीन दिन आम दर्शनार्थियों को गर्भ गृह प्रवेश देकर दर्शन कराये जाएं। नहीं तो युवक कांग्रेस द्वारा आन्दोलन कर भूख हड़ताल की जायेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

 

 


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.