Sagar- जंगल में सागौन तस्करों पकड़ने गए वनपाल पर हमला, अस्पताल में भर्ती | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व के अंतर्गत सर्रा रेंज के एक कार्यवाहक वनपाल पर आदिवासी ने सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तेंदूखेड़ा की अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 4.50 बजे सर्रा रेंज में कार्यरत कार्यवाहक बोरिया बीट में पदस्थ वनपाल बृजेश सेन भैंसा बीट गस्ती करने निकले थे, इसी दौरान सागौन की लकड़ी की तस्करी कर रहे, हुकुम गौड, भूरे गौड़, को रॉक कर पूछताछ की। जहां दोनों के बीच बहसबाजी हो गई और भूरे ने वनपाल बृजेश के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से वन कर्मचारी को तेंदूखेड़ा जिला दमोह के शासकीय अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया।

 

अधिक खून बहने के कारण वनपाल की स्थिति स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना तारादेही जिला दमोह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

नौरादोही रेंजर एलएन वर्मा ने बताया कि दो लोगों ने हमला किया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाहै। उन्होंने सीधे कुल्हाड़ी से हमलाकिया था। घायल वनपाल अपनी बाइक से पास की चौकी में पहुंचा था इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से जबलपुर रेफर किया है।

 

 


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.