हेलीकॉप्टर से गढ़ाकोटा पहुंचे मुख्यमंत्री नेताओं और अधिकारियों ने किया स्वागत | SAGAR TV NEWS |
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से गढ़ाकोटा पहुंच गए हैं वह अपने तय कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे देरी से गढ़ाकोटा पहुंचे जहां पड़ाव पर बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ यहां पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के द्वारा उनका पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया और हेलीपैड के बाद फोर व्हीलर में सवार होकर रहस्य मेला स्थल के लिए रवाना हुए
मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां पर मेले का शुभारंभ करेंगे साथ ही प्रदेश के 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 196 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे, इसके बाद संभागीय किसान सम्मेलन और ग्रामीण शहरी आजीविका समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे