बिजली के हाईटेंशन खंबे में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी,टूटकर गिरी केबिलें
बिजली के एक हाईटेंशन लाइन के खम्बे में धमाके के साथ आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी। वहीं खम्बे पर कई सारी केबिलें बंधी हुई थी जिनमें आग बढ़ती जा रही थी वहीं केबिलें टूटकर नीचे गिर रही थी। जिससे काफी ख़तरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है की आगजनी की घटना इंदौर के खजराना चौराहा स्थित तालाब के पास से सामने आई है। जहाँ एक लाइट के खम्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है की जिस वक्त ये घटना हुई उस समय सड़क से लोगों का आना जाना लगा हुआ था। सबसे ज्यादा खतरे वाली बात ये रही की जिस खम्बे में आग लगी उसमें हाईटेंशन बिजली की डबल सप्लाई थी। जिससे लोग सहमे हुए थे। हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। लेकिन ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की किसी केबिल में शॉर्ट सर्किट हुआ और अचानक से बाकी केबिलों में भी आग लग गयी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस बात की सूचना बिजली विभाग टीम को दी गयी थी। इस दौरान गनीमत की बात ये रही की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई।-