सागर- बाइक से गिरे जनपद पंचायत अध्यक्ष,गं-भीर घा-यल होने पर करना पड़ा रैफर

 

सागर जिले के खुरई में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से जनपद पंचायत अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत के चलते सागर रैफर करना पड़ा। बताया जा रहा है की खुरई के खैरा नाका के पास बाइक दुर्घटना में जनपद पंचायत अध्यक्ष घायल हो गए। जानकारी लगते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक खुरई जनपद पंचायत अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार खुरई से अपने गांव खैरा बाइक से जा रहे थे। तभी शहर के रेलवे फाटक पार करने के बाद खैरा नाका पर अज्ञात कारणों से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की उनके एक पैर में फैक्चर समेत हाथ और पैरों में कई जगहों पर चोटें लगी हुई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं थे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.