सागर में बैंड बजाने वाले युवक की गई थी जान,बंसल समाज न्याय दिलाने आया आगे
सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक शादी समारोह में सागर के एक युवक का गोली मारकर मर्डर किया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने दमोह में बंसल समाज के लोग आगे आये हैं। जहां आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की जा रही है। इसी को लेकर बंसल समाज ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
सागर में एक शादी समारोह के दौरान युवक विवेक बंसल का गोली मारकर मर्डर किया गया था इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि बीते 12 फरवरी को विवेक बंसल को राई न बजाने को लेकर गोली मार दी गयी थी। इस घटना को लेकर अलग-अलग समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हुई। समाज के लोगों का कहना है कि आज के दौर में इस तरह की घटने चिंताजनक हैं।
ज्ञापन में यह भी कहा गया की मृतक विवेक बंसल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। साथ ही परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है। ऐसी स्थिति में परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
गौरतलब है की शादी समारोह में छोटी सी बात को लेकर विवेक बंसल की जान ले ली गयी थी। जिसके बाद से लगातार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की जा रही है