दो अलग-अलग जगहों पर निकले मगरमच्छ, आनन-फानन में किया रेस्क्यू

 

एक के बाद एक दो अलग-अलग जगहों पर मगरमच्छ के दिखने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गयी। और लोगों में दहशत फ़ैल गयी। इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी। जिसके बाद टीम ने बिना देरी किये रेस्क्यू ऑपरेशन ऑपरेशन चलाया और दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया। मामला दमोह जिले नोहटा वन परिक्षेत्र और तारादेही परिक्षैत्र से सामने आया है। जांच में यह बात निकलकर सामने आई की एक मगरमच्छ घायल हालत में था। जिसका इलाज भी किया गया। वहीं पकड़े गए दोनों मगरमछ को भोपाल भेजा जायेगा। रेस्क्यू करने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।

बताया जा रहा है की दमोह जिले के नोहटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी के कंसाघाट और तारादेही वन परिक्षेत्र पर बीती शाम मगरमच्छ दिखने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सामने आई थी। इसके बाद वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में वन विभाग अमला अलर्ट हुआ और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर गुरुवार सुबह अलग-अलग स्थान से दो मगरमच्छ को वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। जिसके बाद अब इन्हे भोपाल भेजा जायेगा। 1 मगरमच्छ की लंबाई तक़रीबन 12 फुट बताई गई। इस कार्रवाई में सगौनी परिक्षेत्र रेंजर अखिलेश चौरसिया, परिक्षेत्र सहायक नोहटा अब्दुल रशीद समेत और भी कर्मचारियों के सहयोग से मगरमच्छ को सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

इसको लेकर DFO ईश्वर जरांडे ने जानकारी देते हुए बताया की पहले एक मगरमच्छ की सूचना मिली थी। इसके बाद एक अन्य जगह पर दूसरे मगरमछ की भी जानकारी मिली। दोनों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं उन्होंने कहा की व्यारमा नदी में पहले भी मगरमच्छों की मूवमेंट और मौजूदगी देखने को मिली है।-


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.