Sagar - 31 मार्च तक जमा कर दें निगम के कर, नहीं तो दोगुनी हो जाएगी टैक्स की राशि
सागर में जिन भो लोगों ने अभी तक अपने-अपने बकाया टैक्स या करों को नहीं भरा है। उन्हें 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा राशि जमा करनी होगी। क्योंकि अप्रैल के महीने से शासन के आदेशानुसार संपत्ति कर की राशि जमा करने वाले व्यक्तियों को दोगनी राशि जमा करना होगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस बढ़ी हुई राशि में किसी प्रकार की कोई छूट प्रदान नहीं की जाएगी।
इसी को लेकर लगातार सागर नगर निगम द्वारा लोगों से अपील की जा रही है। साथ ही कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। जहां लोगों से लगातार इस बात का आग्रह किया जा रहा है की जो भी लोगों की टैक्स की राशि है वो उसे 31 मार्च के पहले तक अदा कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में अप्रैल के शुरूआती महीने से जो भी राशि बाकी है वह उसका दोगुना हो जाएगी। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ेगा।
दरअसल नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय साल 2025-26 के समापन से पहले बकाया करों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी समेत सभी कर संग्राहकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों से संपर्क कर उन्हें समय सीमा के अंदर बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित करें।
इसी को लेकर सागर नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया की अप्रैल से अधिभार की स्थिति बढ़ जाएगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा करों की राशि जमा करें साथ ही अधिभार से बचें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जितने भी कर होते हैं उससे नगर निगम का संचालन किया जाता है। साथ ही बोले की कर व्यवस्था शासन निर्देश अनुसार ही होती है।------