महाकाल की नगरी में बनेगा एकलिंग नाथ का भव्य मंदिर, मेवाड़ राजा हुए शामिल

 

विश्व प्रसिद्द बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में जल्द ही एकलिंग नाथ का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं इसका भूमिपूजन मेवाड़ के राजा लक्ष्यराज सिंह ने किया वह रुप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 6 करोड़ रूपये की लागत से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा की मेवाड़ और मालवा का अद्भुत संगम होने जा रहा है।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा उज्जैन जिले के नलवा गांव में भगवान एकलिंग नाथ का भव्य मंदिर बनवाया जा रहा है। जिसका मेवाड़ के राजा डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भूमि पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। बताया जा रहा है की राजस्थान में स्थित श्री एकलिंग नाथ मंदिर की तर्ज पर उज्जैन के पास स्थित नलवा गांव में 6 करोड़ रुपए की लागत से एकलिंग नाथ भगवान का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ उदयपुर के राजा डाक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, महेंद्रा नंद गिरी महाराज, महंत दयाराम महाराज , महामंडलेश्वर शैलेषानन्द गिरी महाराज और पीर रामनाथ महाराज थे। अतिथियों ने धार्मिक रिती रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के मप्र और राजस्थान के अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि मंदिर 20 हजार स्क्वेयर फीट में सफेद संगमरमर पत्थर से बनेगा। जिसकी डिजाइन अयोध्या मन्दिर बनाने वाले इंजिनियर सोमपुरा ने बनाई है। मन्दिर दो साल में बनकर तैयार हो जायेगा।
वहीं डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बातचीत में कहा कि आज उज्जैन में मेवाड़ और मालवा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। जो एक सौभाग्य की बात है


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.