पुलिया में धंसा भारी भरकम ट्रक का अगला हिस्सा, क्रेन की मदद से निकाला जा सका | SAGAR TV NEWS |
एक भारी भरकम ट्रॉला जिसका ड्राइवर भूलवश उसे शहर के अंदर लेकर आया। अंजाम ये हुआ की पुलिया की नाली में ट्रक का अगला हिस्सा धंस गया। हालांकि यह घटना अलसुबह करीब 5 बजे हुई। जिस वजह से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना ज़रूर करना पड़ा। मामला दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की नाले की पुलिया में 18 पहिया ट्रक धंस गया था। जिसे क्रेन की मदद से हटाया गया। जिसके बाद ड्राइवर वहां से रवाना हुआ।
बताया गया दमोह शहर में शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापुल के पास 18 चका ट्रक नाले की एक पुलिया में धंस गया। जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन ट्रक भारी भरकम होने के कारण कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।
जिसके कारण स्कूल बस,कार चालकों को अन्य रास्ते का उपयोग करना पड़ा। ट्रक चालक धर्मवीर ने बताया की वह लुधियाना का रहने वाला है। और भूलवश शहर के अंदर आ गया। टर्न लेने के दौरान अचानक यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी तत्काल यातायात पुलिस विभाग को दी गई जहां क्रेन की मदद से ट्रक को सही सलामत निकाला गया।