सागर- घर में युवक की शादी की चल रही थी चर्चा लेकिन उसने जा-न क्यों दी ! खुद परिजन हैरान
सागर जिले के खुरई क्षेत्र में रहने वाला एक युवक जिसकी घर में शादी करने का विचार चल रहा था। लेकिन वह अचानक ऐसा कदम उठा लेगा यह किसी ने भी नहीं सोचा था। दरअसल खुरई शहरी थाना अंतर्गत बीना कटनी रेल मार्ग पर युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। बताया जा रहा है की नरेन नदी के पास ट्रेन की चपेट में आने की वजह से उसकी जान गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को अस्पताल पहुंचाया। कई घंटों तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। काफी देर बाद सामने आया की युवक का नाम सूरज अहिरवार है जो ऑनलाइन की दुकान संचालित करता था। हालंकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह फिलहाल साफ़ नहीं है।
बताया गया की पुलिस को सूचना मिली थी की नरेन नदी के पास अप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई है। जब उसके जेबों की तलाशी ली गई तो जेब में से एक मोबाइल मिला, जिसमें कोई सिम मौजूद नहीं थी। साथ ही एक आधारकार्ड की फोटो कॉपी भी मिली। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हाल ही में फोटो कॉपी करवाई गई है। जेब से बाइक और दुकान की चाबी भी मिली। नरेन नदी के पुल के पास बाइक खड़ी हुई थी। वहां से करीब 600 मीटर की दूरी पर अप ट्रैक पर डेड बॉडी मिली। युवक ने खुद ही बड़ा कदम उठाया है। आधार कार्ड से उसकी पहचान सूरज अहिरवार निवासी दुबे बगीचा शास्त्री वार्ड खुरई के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिन्होंने शिनाख्त की। सूरज के पिता भैयालाल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा पुरानी गल्ला मंडी के पास ऑनलाइन की दुकान चलाता था। पिता ने बताया कि इस साल बेटे की शादी करने का भी विचार था। बेटे को ऐसी कोई भी परेशानी नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं।