लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी का झांसा देकर लाखों लूटने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार SAGAR TV NEWS

 

शादी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी की वारदात करते और चम्पत हो जाते। इस मामले में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाऐं भी शामिल हैं। अब यह लुटेरी दुल्हन की गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गयी है। एमपी की पन्ना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है। जहां शादी का झांसा देकर लाखों रूपये लूटने वाले 9 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

एमपी की पन्ना पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शादी के नाम पर लूटपाट करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह स्कार्पियो में सवार होकर वारदात को अंजाम देता था। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र का है। फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी को लल्लू चौधरी नाम के बिचौलिए ने शादी का झांसा दिया। जब फरियादी लड़की देखने पहुँचा। तो गिरोह के सदस्यों ने उसे डराया-धमकाया और अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए। यहाँ बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर फरियादी से 20 हजार नकद, 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और उसका टैबलेट भी लूट लिया।

 

 

पन्ना एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 9 आरोपियों को दबोच लिया। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल स्कार्पियो वाहन, अपाचे बाइक, 10 मोबाइल और फर्जी शादी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मेकअप किट बरामद किया है। आरोपी रीवा, सतना और छतरपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, गिरोह के मुख्य सरगना लल्लू चौधरी समेत 3 सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.