पति की मौ त पर रोती रही पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, दो भाई गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस मौत को पहले जीवन लीला समाप्त करने की बात जा रहा था, वह अब हत्या निकली है। एसआईटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी ही इस पूरे हत्याकांड की कथित मास्टरमाइंड है। मृतक भय्यू लाला उर्फ वाहिद (42) की 18 फरवरी 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। शुरुआती जानकारी में मामला जीवन लीला समाप्त करने जैसा बताया जा रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया।

 

 

जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों से यह भी सामने आया कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पत्नी रुखसाना का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया। पुलिस ने रुखसाना के दो भाइयों—सलमान खान और बबलू खान—को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने में भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल भी जब्त की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया बताया जा रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी रुखसाना फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हेमलता कुरील, एएसपी मंदसौर के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जो पत्नी पति की मौत पर फूट-फूटकर रो रही थी, वही अब हत्या की साजिश में शामिल बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की तह तक जाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.